सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ
युवा दलयुवा दल तारानगरशिक्षा, रोज़गार और ईमानदारी
युवा दल

युवा दल

तारानगर का स्थानीय संगठन। न कोई पंजीकृत पार्टी, न कोई बड़ा दफ़्तर। मोहल्ले के लोग, जो पंद्रह साल से एक-दूसरे का काम करवाते आए हैं।

  1. 1

    हम क्या करते हैं

    सरकारी कागज़ात बनवाने में साथ चलना, दफ़्तर में सही खिड़की तक पहुँचाना, और पानी, नाली, बिजली की शिकायतें सही जगह दर्ज करवाना।

  2. 2

    कैसे काम होता है

    आप फ़ोन करते हैं या मिलते हैं। हम बताते हैं कि क्या कागज़ चाहिए और कहाँ जाना है। ज़रूरत हो तो साथ चलते हैं।

  3. 3

    और यह चुनाव

    वार्ड 3 से राज कुमार उम्मीदवार हैं, निर्वाचन अधिकारी द्वारा आवंटित चिह्न अलमारी पर। युवा दल उनके साथ है।

इनमें मदद मिलती है

युवा दल तारानगर का स्थानीय संगठन है। सरकारी कागज़ बनवाने, दफ़्तर के चक्कर बचाने और मोहल्ले की छोटी-बड़ी समस्याएँ सुलझाने में हम साथ देते हैं। यह काम चुनाव से पहले भी था और चुनाव के बाद भी रहेगा।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पेंशन
  • बिजली और पानी कनेक्शन
  • जमाबंदी और पट्टा
  • शिकायत दर्ज कराना
संपर्क करें